{"_id":"5eda808e8ebc3e90687196c2","slug":"a-truck-worth-six-lakh-was-caught-in-islamnagar-driver-arrested-badaun-news-bly4082460162","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में साठ लाख की एक ट्रक शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामनगर में साठ लाख की एक ट्रक शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं/इस्लामनगर। इस्लामनगर इलाके में एसओजी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक ट्रक हरियाणा मार्का शराब पकड़ी गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह ये शराब हरियाणा से करांची ले जा रहा था कि इस्लामनगर इलाके में पकड़ी गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर एसओजी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर इस्लामनगर जसवीर सिंह को सूचना मिली कि संभल जिले की ओर से एक ट्रक शराब बदायूं की ओर लाई जा रही है। ये खबर मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ बहजोई रोड पर ग्राम अल्लैहपुर के पास घेराबंदी कर दी और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। जैसे मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक नजदीक आया कि पुलिस अलर्ट हो गई और आगे से घेर कर ट्रक रोक लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
उसके बाद ट्रक की तलाशी ली जिसमें ऊपर गुड़ की पेटियां लदी थीं। उसके नीचे हरियाणा मार्का शराब की पेटियां रखीं थी। ट्रक को कोतवाली ले जाया गया। ट्रक से 776 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 30 पेटी हरियाणा मार्का बीयर बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हरपाल पुत्र मुन्नू सिंह निवासी पायटी कलां (बाबलों वाली मढैया) थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया है। उसने कहा कि वह अंबाला (हरियाणा) से शराब लेकर रांची (झारखंड) जा रहा था।