फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A truck collided with a car on the Ganga Expressway, injuring six people carrying a body to Bihar.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, शव लेकर बिहार जा रहे छह लोग घायल

Sun, 17 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 17 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a car on the Ganga Expressway, injuring six people carrying a body to Bihar.
गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार की हालत। संवाद
दातागंज(बदायूं)। गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। शव लेकर बिहार जा रहे छह लोग घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रक को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बिहार के छपरा निवासी रणजीत सिंह अपने साढू रंजीत को इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। रणजीत अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ शव कार से छपरा लेकर जा रहे थे। शनिवार तड़के करीब 3:00 बजे थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव नगरिया खनू और कुंद्रा मजरा के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम ने एम्बुलेंस भेजी। गंभीर रूप से घायल रणजीत सिंह (38), निकी कुमारी (32) पत्नी रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह (32), अनिकेत (18) को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया। कोतवाल हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---------------------
तीन घंटे शव के साथ ही दुर्घटना स्थल पर ही रहा कार चालक घायल
हादसे में कार चालक रोहित मामूली रूप से घायल हुआ। वह लगभग तीन घंटे तक शव के साथ दुर्घटनास्थल पर ही मौजूद रहा। बाद में घायलों ने दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया और शव को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------

झपकी बनी दुर्घटना का कारण, डिवाइडर से टकराई कार
वजीरगंज। वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर करकटपुर पुलिया के पास शनिवार तड़के चार बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी चंदन राम (43) और गाजियाबाद निवासी मोनू (26) कार से गाजियाबाद से बनारस जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया। उपचार के बाद दोनों लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

टक्कर के बाद खुल गया कार का एयरबैग बच गई जान
गाजियाबाद से बनारस जा रहे दो लोगाें की कार शनिवार सुबह जब डिवाडर से टकराई तो तेज धमाका हुआ। इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार दोनों लोग मामूली रूप से घायल हुए। अगर, एयरबैग नहीं खुलता तो कार सवारों की जान जा सकती थी। घायल खुद इस बात को स्वीकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed