फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A trolley loaded with wheat overturned in a drain due to cracked footpath.

Budaun News: फुटपाथ दरकने से नाले में पलटी गेहूं लदी ट्रॉली

Tue, 10 Mar 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A trolley loaded with wheat overturned in a drain due to cracked footpath.
फाटक पार नाले में पलटी ट्रॉली। स्रोत: जागरुक नागरिक
उझानी। कादरचौक रोड पर धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे का फुटपाथ दरकने से गेहूं लदी ट्रॉली गहरे नाले में पलट गई। इससे गेहूं की 24 बोरियां भीग गईं।
विज्ञापन

हादसा सोमवार पूर्वाह्न हुआ। उझानी- कादरचौक रोड स्थित धर्मकांटे पर तौल कराने के लिए मंडी समिति से गेहूं लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पहुंची। ट्रैक्टर राजपाल चला रहे थे। उसी दौरान ट्रॉली का पहिया क्षतिग्रस्त फुटपाथ से फिसल गया। चालक ट्रैक्टर- ट्रॉली पर काबू नहीं पा सका। इससे ट्रॉली नाले में पलट गई।

चश्मदीद प्रधान रंधावा सिंह ने बताया कि नाले के पानी का निकास पूरी तरह से सुचारू नहीं है। गहराई अधिक होने की वजह से नाले में पानी भरा रहता है। व्यापारी समेत गल्ला व्यापारी को नाले से गेहूं की बोरियां बाहर निकलवाने में भी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले भी इसी इलाके में ट्रक समेत दो- तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलट चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed