फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A trader from Khiri who bought the looted refined oil was arrested, Rs 15 lakh recovered

Budaun News: लूट का रिफाइंड खरीदने वाला खीरी का व्यापारी गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

Thu, 10 Apr 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A trader from Khiri who bought the looted refined oil was arrested, Rs 15 lakh recovered
पुलिस लाइन में खड़ा आरोपी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। 22 जनवरी की रात दातागंज क्षेत्र में रची गई ट्रक भरे रिफाइंड लूटकांड के मामले में मुजरिया पुलिस ने पांचवें वांछित लखीमपुर खीरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से बेचे गए रिफाइंड के 15 लाख रुपये और एक कार बरामद की है। एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस लाइन सभागार में घटनाक्रम का खुलासा कर आरोपी व्यापारी को जेल भिजवा दिया है। इस मामले में रिफाइंड खरीदने वाले अन्य व्यापारियों की तलाश में पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि दिल्ली के स्वरूप नगर कस्बा के गली नंबर 15 निवासी ड्राइवर सरबजीत सिंह पुत्र संतोष सिंह 17 जनवरी 2025 को नेपाल से कृष्णा रिफाइनरी वीरगंज से रिफाइंड ऑयल के 1500 टिन ट्रक में लोड कराकर दिल्ली के लिए चला था। 22 जनवरी की रात ट्रक चालक दातागंज होते हुए बदायूं की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच दातागंज के पास कार सवार लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया था। ड्राइवर को कार में डालकर ले गए थे। वह बेहोशी की हालत में मुजरिया थाना क्षेत्र के सब्दलपुर के पास सड़क किनारे मिला था। मुजरिया पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सरबजीत पर ही लूट का खुलासा किया था। सरबजीत ने बताया था कि उस पर 20 लाख रुपये का कर्ज हो चुका था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने साथी पलविंदर पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी की मदद लेकर रिफाइंड लूटने की साजिश रची थी। दोनों ने मिलकर लखीमपुर खीरी में मैसर्स गोविंद इंडस्ट्रीज मैन्युफेक्चर ऑफ माइक्रो न्यूट्रिन्स फर्टिलाइजर एंड पेस्टीसाइड फार्मुलेशन के मालिक रितिक गुप्ता और उसके बेटे मनीष गुप्ता को 12 लाख रुपये में 1500 पीपे रिफाइंड के बेच दिए थे। इसमें 10 लाख रुपये ट्रक चालक सबरजीत ने लिए थे। शेष दो लाख पलविंदर ने लिए थे।

इसके बाद व्यापारी मनीष गुप्ता व रितिक गुप्ता ने उस रिफाइंड को नमकीन व्यापारी दीपू गुप्ता व शिव कुमार तोलानी पुत्र चंदीराम तोलानी निवासी लखीमपुर खीरी को 15 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासे करके चालक सबरजीत, पलविंदर, मनीष गुप्ता और रितिक गुप्ता को जेल भेज दिया था, जबकि रिफाइंड खरीदने वाले व्यापारियों की तलाश में पुलिस काफी दिन से जुटी थी।




अखिल ने खरीदे थे 750 टिन
मुजारिया पुलिस ने रिफाइंड खरीदने वाले अखिल गुप्ता निवासी घास मंडी थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 लाख रुपये और एक कार बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में अखिल गुप्ता ने बताया कि उसने 1500 में से 750 टिन सस्ते दाम में खरीदे थे। इसके बाद उसने शिव कुमार तौलानी को 15,37,000 रुपये में बेच दिए थे। इसके अलावा 750 टिन दीपू गुप्ता उर्फ जयंत गुप्ता ने मनीष गुप्ता व रितिक गुप्ता के साथ मिलकर अन्य व्यापारियों को फुटकर में बेच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed