फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A tractor-trolley engaged in illegal mining collides with a motorcycle, resulting in the death of a woman and widespread uproar.

Budaun News: अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, हंगामा

Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley engaged in illegal mining collides with a motorcycle, resulting in the death of a woman and widespread uproar.
हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय सुषमा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार व गांव के लोग मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन


बिसौली क्षेत्र में रात-दिन मिट्टी का अवैध खनन जारी है। बृहस्पतिवार को खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई बाल-बाल बच गया। बिसौली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी भाई दुर्वेश ने बताया कि बहन की शादी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सराय महोरी निवासी पप्पू के साथ की थी। दो साल पहले उनके पति की मौत शाहबाद रामपुर में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके तीन बच्चे हैं। वह मायके में आई हुई थी। उनको बिसौली से दवा दिलाकर बाइक से लौट रहे थे कि तेज रफ्तार दौड़ रहे खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बहन सुषमा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


------
तीन बच्चे हुए अनाथ
बेखौफ दौड़ रहे खनन वाहन ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। इस हादसे से तीन बच्चे अनाथ हो गए। पिता की मौत के बाद मां सुषमा की मौत से पूरा परिवार ही सदमें में है। सुमन 12 वर्ष, नितिन 7 वर्ष और कन्हैया दो वर्ष का है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed