फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A teenager died after slipping into a pit filled with rainwater

Budaun News: बारिश के पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से किशोर की मौत

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after slipping into a pit filled with rainwater
अंशु।फाइल फोटो
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सदुल्लागंज में मंगलवार सुबह भैंस चराने गए एक किशोर की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव सदुल्लागंज निवासी नरेंद्र गाजियाबाद में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा अंशु (15) मंगलवार सुबह 10 बजे भैंस चराने गया था। परिजनों ने बताया कि जहां किशोर भैंस चरा रहा था। वह मिट्टी खनन की वजह से खेतों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। बारिश का पानी उसमें भर गया है। वह भैंस चराते हुए गड्ढे के पास पहुंच गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। इससे वह गड्ढे में डूब गया। आस पास मौजूद बच्चों ने चीख पुकार मचाई। इससे खेतों पर मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण रस्सी की मदद से गड्ढे में घुसे और किशोर को अचेत हालत में बाहर निकाला। परिजन उसे दातागंज सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने किशोर के पिता को हादसे की जानकारी दी है। वह शाम तक घर नहीं पहुंच सके। इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोतवाली में सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed