{"_id":"697f9b532cc2f570c00a446c","slug":"a-surge-of-devotees-gathered-at-kachla-ganga-ghat-on-magh-purnima-badaun-news-c-123-1-bdn1010-156291-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: माघ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: माघ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
उसहैत के अटैना गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भीड़। संवाद
उझानी। माघ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट रविवार को पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। आश्रमों में भी कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार किया।
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। निजी संसाधनों, ट्रेन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुबह में डुबकी लगानी शुरू कर दी। दोपहर बाद तक पूरे घाट पर गंगा मैया के जयकारे सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद अधिकतर श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराके हवन में आहुतियां अर्पित की। लोक कल्याण और घरेलू सुख- शांति की कामना की कई। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए।
दोपहर बाद तक गंगा स्नान चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के तरफ वाले घाट पर नजर आई। बदायूं, कासगंज, हाथरस, एटा, मथुरा, बरेली और राजस्थान के श्रद्धालुओं ने घाट के पास ही लगे मेला में खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया। इसके अलावा आश्रमों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए गए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट कर पुण्य कमाया। कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को राशन सामग्री भेंट की गई। घाट पर ही कई परिवार के लोगों ने भंडारा आयोजित कर सब्जी- पूड़ी और मिष्ठान का वितरण कराया।
घाट से पहले रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन
पुलिस ने बरेली- मथुरा हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए गंगा घाट से पहले ही श्रद्धालुओं के वाहनों, खासकर ट्रैक्टर- ट्रॉलियां, को रोकना शुरू कर दिया। राधेलाल कॉलेज के पास बनी अस्थायी पार्किंग में ट्रैक्टर- ट्रॉलियां खड़ी कराई गईं। इसके अलावा टेंपो और डग्गामार वाहन चौराहे के पास रोके गए। इसी तरह कासगंज जिले की ओर भी वाहनों को हाईवे पुलिस चौकी से पहले रोका गया। ताकि घाट तक आने- जाने में श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो पाए।
वाहनों की संख्या बढ़ने पर लगा जाम
गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या में पूर्वाह्न करीब 11 बजे कछला पुलिस चौकी के पास जाम का माहौल बन गया। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के आसपास बाइक सवार श्रद्धालु भी फंस गए। पुलिस कर्मियों ने हालांकि दोनों की ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को रोक कर आधा घंटे में ही आवागमन सुचारू करा दिया, लेकिन तब तक श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु हरीओम ने बताया कि ऐसा दो- तीन बाद नजर आया।
फोटो- 04
अटैना गंगा घाट पर भी स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु
उसहैत। गंगा के अटैना, सरेली, भुंडी और खजुरा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस मौके पर दान-पुण्य भी किया गया। इस दौरान थाना उसहैत पुलिस की विशेष व्यवस्था रही। अटैना गंगा घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली इत्यादि के लिए पार्किंग की व्यवस्था रही। रूट डाइवर्जन एवं गहरे पानी में स्नानार्थी न जाए, इसके लिए फोर्स एवं गोताखोर तैनात रहे। थाना प्रभारी उसहैत देवेन्द्र सिंह से बताया पुलिस टीम सुबह से ही मुस्तैदी से लगी हुई है, ट्रैफिक जाम न हो एवं कोई दुर्घटना न हो इसकी पूरी तैयारी रही। संवाद