{"_id":"697bbad397110d8b9e07f48e","slug":"a-short-circuit-in-the-meter-caused-a-fire-in-the-house-a-young-girl-narrowly-escaped-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156057-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बच्ची बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बच्ची बाल-बाल बची
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
गांव फतेहनगला में एक घर में आग लगने से जला सामान।
Link Copied
रेहड़िया। सैदपुर विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र के गांव फतेहनगला निवासी गजेन्द्र सिंह के घर में लगे विद्युत मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया। हादसे में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
घटना के समय कमरे में गजेन्द्र सिंह की तीन वर्षीय मासूम बच्ची सो रही थी। परिजनों ने समय रहते आग लगने की जानकारी होने पर तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी बिसौली को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान का आंकलन कराते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।