फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A shopkeeper was bitten by a snake at the fair and died

Budaun News: मेले में दुकानदार को सांप ने डसा, मौत

Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was bitten by a snake at the fair and died
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में बलदाऊ जी महाराज के मंदिर पर चल रहे देवछठ मेले में बुधवार की शाम एक दुकानदार को जहरीले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव खौंसारा निवासी जितेंद्र शर्मा (27) पुत्र राधेश्याम शर्मा और उनके चाचा बिजेंद्र शर्मा ने मेले में मंदिर के गेट के पास परचूनी की दुकान लगाई थी। बुधवार की शाम जितेंद्र शर्मा किसी ग्राहक के लिए कार्टून से पारले बिस्कुट का पैकेट निकाल रहा था। तभी किसी जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया।
विज्ञापन

आनन-फानन में चाचा विजेंद्र और परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बिल्सी नगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर जितेंद्र की हालत में कोई सुधार न होने पर उसे सर्प काटे का इलाज करने वाले सहसवान के चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग जितेंद्र का शव लेकर गांव आ गए। परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जितेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed