फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A seven-kilometer-long bypass will be constructed from the Badaun-Bijnor road to the town of Bilsi.

Budaun News: बदायूं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी नगर तक बनेगा सात किमी लंबा बाइपास

Wed, 13 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A seven-kilometer-long bypass will be constructed from the Badaun-Bijnor road to the town of Bilsi.
बिल्सी नगर में लगा जाम। संवाद
बदायूं। बिल्सी नगर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने बदायूं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी नगर तक करीब सात किलोमीटर लंबे बाइपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 73.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बिल्सी नगर से होकर रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के कारण मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संकरी सड़कों पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर के व्यापारी, वाहन चालक और स्थानीय निवासी लंबे समय से बाइपास निर्माण की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि शहर की सड़कें बढ़ते ट्रैफिक दबाव के हिसाब से काफी संकरी हैं। बाजार क्षेत्र में हर दिन लगने वाले जाम से कारोबार भी प्रभावित होता है। ग्राहकों को बाजार पहुंचने में दिक्कत होती है और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइपास बनने से नगर में दबाव होगा कम
बाइपास बनने के बाद बदायूं, बिजनौर और आसपास के जिलों से आने वाले वाहन सीधे नए मार्ग से गुजर सकेंगे। इससे नगर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जाएगी।


फोटो-9
शहर में 17.50 लाख से बनाई जाएगी 600 मीटर लंबी सड़क
बदायूं। शहर में राजाराम इंटर कॉलेज से शहबाजपुर चौक तक की जर्जर सड़क का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। यह सड़क पार्वती देवी इंटर कॉलेज से होकर गुजरती है। इसके निर्माण पर लगभग 17.50 लाख रुपये खर्च होंगे। क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से विधायक निधि के तहत यह कार्य कराया जा रहा है।

इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 600 मीटर है। इसका निर्माण पीसी कार्य के रूप में किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। यह मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे स्थानीय नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को परेशानी होती थी। राजाराम इंटर कॉलेज और पार्वती देवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान इसी मार्ग पर स्थित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद

बिल्सी नगर में लगा जाम। संवाद

बिल्सी नगर में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed