{"_id":"6973cf55bc66004d9f04bad7","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-husband-and-six-others-who-beat-the-woman-outside-the-court-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155714-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के बाहर पीटने वाले पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के बाहर पीटने वाले पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिसौली। पति की जमानत पर आपत्ति दाखिल करने कोर्ट आई महिला के साथ छह लोगों ने मारपीट कर दी। विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने कोर्ट में वाद दायर किया। इसके बाद न्यायाधीश के आदेश पर बिसौली पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अर्शी ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले गाजियाबाद निवासी जुनैद सैफी से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व अन्य ने कम दहेज लाने को लेकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसने बिसौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलित करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
मामला कोर्ट में पहुंचा तो पति तरह-तरह की धमकी देकर फैसले का दबाव बनाने लगा। 16 जनवरी को पति ने फोन करके गालियां दीं। 18 जनवरी को वह कोर्ट में जमानत पर आपत्ति लगाने कोर्ट गई थी। जैसे ही कोर्ट से बाहर निकली तभी पति ने अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे राहगीरों ने उसे बचाया। पुलिस ने पति जुनैद, वसीर, ससुर अहमद अली इकरा, सीवा व आस मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।