फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report has been filed against a female quack in the case of the death of a pregnant woman

Budaun News: प्रसूता की मौत मामले में महिला झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a female quack in the case of the death of a pregnant woman
बदायूं। दातागंज पुलिस ने एमओआईसी की तहरीर पर महिला झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला झोलाछाप की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। उसने घर ही प्रसव केंद्र संचालित कर रखा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दातागंज सीएचसी के एमओआईसी डॉ. रिद्वेश भसीन ने पुलिस को बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी विशाल ने पत्नी अंजली को 30 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर दातागंज कस्बे की एक झोलाछाप प्रियंका सक्सेना के घर पर भर्ती कराया था। जहां अंजली की लापरवाही से मौत हो गई। उन्होंने इस मामले की जांच की। वह झोलाछाप के घर पहुंचे। वहां प्रियंका सक्सेना प्रसव सेंटर चला रही थी। घर में दो तखत मिले। उनके पास प्रसव व नर्सिंग केंद्र चलाने के लिए कोई प्रमाण पत्र नहीं था। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता लगा कि प्रसव केंद्र काफी समय से संचालित है। पुलिस ने एमओआईसी की तहरीर पर प्रियंका सक्सेना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed