फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report has been filed against 10 people including the councillor and Gulfam's wife

Budaun News: सभासद व गुलफाम की पत्नी समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 10 people including the councillor and Gulfam's wife
बदायूं। गुलफाम के आत्महत्या के प्रयास के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नी-साले, सभासद समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुलफाम का बरेली के एसआरएमएस में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नई सराय निवासी गुलफाम ने दो दिन पहले एक जनवरी को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया था। गुलफाम का दो साल पहले नई सराय की सनोवर से विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों में विवाद रहने लगा। इसके बाद सनोवर मायके में आ गई। तभी से दोनों के बीच में मुकदमेबाजी चल रही है। गुलफाम और सनोवर ने एक दूसरे के ऊपर मुकदमे दर्ज करा रखे हैं।
विज्ञापन

गुलफाम का कहना है कि 2 दिसंबर को उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने सभासद रहीउद्दीन के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की व उसका ई-रिक्शा छीन लिया। इस मामले में उसने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। घटना के बाद एसएसपी ने जांच पड़ताल कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बृहस्पतिवार को कोतवाल राकेश सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गुलफाम की पत्नी सनोवर, साले निहाल, मुनाजिर, शाकिर, इसरार, इकरार के अलावा जैब, शाहरुख, दिनेश, सभासद रहीउद्दीन के खिलाफ ई रिक्शा लूटने, गाली गलौज करने, जाने से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी बृजेश सिंह का कहना है कि गुलफाम अहमद का बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में उपचार कराया जा रहा है। वहां एक उप निरीक्षक एवं दो आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।


एसएसपी कार्यालय में गेट के बाहर लगाए गए सीसीटीवी

एसएसपी कार्यालय पर बुधवार को गुलफाम द्वारा किए गए आत्मदाह के प्रयास के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को कार्यालय के गेट को बंद कर वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी, जो आने वाले लोगों की तलाशी ले रहे थे। शुक्रवार को गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए। अब हर समय सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। बता दें कि कार्यालय के अंदर परिसर में तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बाहर नहीं थे।



चर्चा में रहे कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश सिंह

गुलफाम के आत्महत्या के प्रयास के मामले में एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद इंस्पेक्टर राकेश सिंह को हटा दिया। राकेश सिंह तीन महीने कोतवाली के इंचार्ज रहे। इस दौरान उनकी कार्यप्रणाली जिले में चर्चा में रही। फार्मासिस्ट शाकिर हत्याकांड में जिस तरह से खेल हुआ हर कोई देखकर दंग रह गया। पहले महिला को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया। फिर उसे निर्दोष बताकर जेल से बाहर निकलवा दिया गया। आज तक पुलिस शाकिर का शव बरामद नहीं कर सकी। इतना ही नहीं लूट के एक मामले में करीब दो लाख रुपये से ज्यादा दूसरे प्रदेश में जाकर बरामद कर लिए, लेकिन आरोपियों का नाम तक पुलिस को पता नहीं चल सका। कहा गया कि पुलिस को देखकर बदमाश नोटों से भरा थैला फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed