फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A proposal of one crore rupees sent for Saidpur-Uraina road, relief to the people of 10 villages

Budaun News: सैदपुर- उरैना मार्ग के लिए भेजा एक करोड़ का प्रस्ताव, 10 गांव के लोगों को राहत

Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A proposal of one crore rupees sent for Saidpur-Uraina road, relief to the people of 10 villages
तेजेश्वर दयाल सक्सेना।
बदायूं। सैदपुर- उरैना मार्ग के निर्माण के लिए नगर पंचायत सैदपुर की ओर से एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ग्राम देवता मंदिर के लिए 51 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू हो सकेगा। इसके बनने से 10 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सैदपुर- उरैना मार्ग से होकर मनवा, गौटिया, शेरअंदाजपुर, सिसईयां, अगेई, दूंगो, जमालपुर, दराबनगर आदि गांवों के लोग गुजरते हैं। नगर से उरैना गांव तक जाने वाला यह मार्ग बरेली के आवंला को भी जोड़ता है। इस सड़क का निर्माण 10 वर्ष से नहीं हुआ है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस पर नगर का प्रमुख शिवालय, अस्पताल, डाकघर, स्कूल आदि हैं। इसके निर्माण के लिए पहले भी एक बार प्रस्ताव भेजा जा चुका था लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। अब फिर से नगर पंचायत की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

यह सड़क एक किलोमीटर लंबी बनेगी। चेयरमैन इशरत अली खां ने बताया है कि मार्ग को लेकर कार्य योजना बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। इसका निर्माण चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द स्वीकृति के लिए वह प्रयासरत हैं। इसके सीसी मार्ग का प्रस्ताव भेजा है। यह सड़क 12 फिट चौड़ी बनेगी। इसके दोनों ओर दो- दो फिट का नाला बनाया जाएगा। इससे बनने से 10 गांवों और नगर के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 लाख से होगा ग्राम देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण
सड़क निर्माण के साथ ही ग्राम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 51 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का काम भी इसी के साथ ही करवाया जाएगा।


एक साल से सड़क निर्माण की है चर्चा
- एक साल से सड़क व मंदिर के सौंदर्यीकरण की चर्चा हैं। यह काम हो जाए तो अच्छा रहेगा। आने वाले समय और दिक्कत होगी। बरसात से पहले निर्माण जाए तो सहूलियत मिलेगी। - मोहित शर्मा, सैदपुर

मंदिर जाने में होती है दिक्कत
- सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले कराया गया था। उसके बाद से इसका निर्माण न होने से बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। निर्माण होने से मंदिर में जाने वालों को राहत मिलेगी। - तेजश्वर दयाल सक्सेना, सैदपुर
लंबे समय से निर्माण की मांग
- करीब 10 पहले बनी सड़क चार साल से जर्जर हालत में है। इस सड़क की मांग कई बार उठ चुकी है। सड़क निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। - अनवर अली खां, सैदपुर



सड़क बनने से मिलेगी राहत
सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क से होकर 10 से अधिक गांव के लोग आते-जाते हैं। हर रोज दो हजार से अधिक वाहनों को आना-जाना रहता है। - राजीव शर्मा, सैदपुर

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

तेजेश्वर दयाल सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed