{"_id":"6898f310b56747246b07347a","slug":"a-private-bus-overturned-in-a-ditch-after-hitting-a-bike-a-young-man-died-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144882-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक को टक्कर मारने के बाद खंती में पलटी प्राइवेट बस, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक को टक्कर मारने के बाद खंती में पलटी प्राइवेट बस, युवक की मौत
विज्ञापन
उसहैत। थानाक्षेत्र के गांव ककरौआ मोड़ पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान बस में करीब छह यात्री सवार थे। वह मामूली चोटिल हुए। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
उसहैत थानाक्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी चरण सिंह (22) पुत्र नेकराम और उनका दोस्त संजीव रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक संतुलन खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बस चालक-परिचालक मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे छह यात्रियों को बाहर निकला। वह मामूली रूप से चोटिल हुए। इस वजह से यात्री मौके से ही दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजीव को म्याऊं सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, युवक का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि चरण सिंह व संजीव रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करते थे। चरणसिंह राखी के पर्व के कारण घर आए थे। चरण सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस व बाइक को थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया बस की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बस सवार यात्री मौके पर नहीं मिले।