फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A pond will be constructed in every revenue village; officials must submit a report within one week.

Budaun News: हर राजस्व गांव में बनेगा तालाब, एक सप्ताह में रिपोर्ट दें अधिकारी

Tue, 17 Mar 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A pond will be constructed in every revenue village; officials must submit a report within one week.
बदायूं। संभावित लू-प्रकोप और सूखे की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी विभागों के अधिकारियों को सक्रिय होकर टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में एक-एक तालाब बनाया जाए। एक सप्ताह के भीतर विभागीय कार्य कराकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग और नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विभाग को विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर फसल बीमा कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों और ओआरएस घोल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों की जांच कर उन्हें चालू रखने को कहा। डीएम ने नलकूप विभाग को खराब नलकूपों को प्राथमिकता पर ठीक कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके पानी की गुणवत्ता की जांच कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम को ट्रांसफॉर्मरों की जांच करने, विशेष रूप से ट्यूबवेल से जुड़े ट्रांसफॉर्मरों पर ध्यान देने और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को गोशालाओं में चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 32 हजार से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया गया था, जिनमें प्रभावित क्षेत्रों के 2572 किसान शामिल थे। इनमें से 670 किसानों को छह लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया गया। बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed