फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A passenger became a victim of poisoning, report filed against three people including the driver

Budaun News: जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री, चालक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A passenger became a victim of poisoning, report filed against three people including the driver
उझानी। रोडवेज बस में रिसौली के यात्री को नशा सुंघाकर 1.20 लाख रुपये के अलावा मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान जहरखुरान ले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रोडवेज बस के चालक, परिचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 31 मार्च की उनके साथ जहरखुरानी हुई। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में अनिल की ओर से कहा कि वह दिल्ली में काम करते हैं। गांव में गिरवीं रखी जमीन को छुड़ाने के लिए वह सिकंदराबाद डिपो की बस से उझानी तक का टिकट लेकर सवार हुए थे। उन्हें एक व्यक्ति बस के चालक और परिचालक से बात करते दिखा। रात में एक बजे के बाद वह उनके पास आकर बैठ गया। आरोप है कि सफर में नींद आने के बाद बराबर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उनके मुंह पर रूमाल रख दिया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक उन्हें गुनौरा वाजिदपुर के पास बेहोश की हालत में उतार गए। इसके बाद शातिर व्यक्ति बैग ले गया। इसमें 1.20 लाख रुपये, मोबाइल फोन, पहचान से जुड़े दस्तावेज थे। उसने सोने की अंगूठी भी उतार ली। तीसरे दिन होश में आने के बाद अनिल ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्हें कोर्ट में शरण लेनी पड़ी। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में गुहार लगाने अनिल ने जनसुनवाई पोर्टल भी शिकायत की थी, फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद विवेचना दरोगा विनय कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed