{"_id":"69879580f9e4d49e54021647","slug":"a-notorious-criminal-was-shot-in-the-leg-and-injured-in-a-police-encounter-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156735-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल
Sun, 08 Feb 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। लूट की फिराक में घूम रहे कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कार व कारतूस बरामद किए हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसहैत पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एक बिना नंबर कि कार से बदमाश कादरचौक रोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सरेली मोड पर टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एक स्लेटी रंग की कार बिना नंबर प्लेट की उसहैत की तरफ से आती दिखी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर बदमाश कार को लेकर सरेली गांव की तरफ भागने लगे। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े लोहे के खंभे से टकरा गई और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा। ड्राइवर सीट से उतरे दूसरे आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस उसे थाने लाई और पूछताछ की। उसने अपना नाम कादरचौक निवासी अब्दुल जहीर बताया। बताया कि वह अपने साथी दातागंज के गांव चंदौखा निवासी रमेश प्रधान के साथ गाड़ी से नंबर प्लेट उतारकर जगह-जगह पर घटना करते हैं। वह अभी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए ही घूम रहे थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसने बताया कि कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, कासगंज व आसपास के जनपदों में भी कई घटनाएं की हैं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
-- --
आरोपी एटीएम बदलकर ठगी करने में है माहिर
रमेश पूर्व में प्रधान रह चुका है। वह एटीएम बदलकर रुपये निकालकर ठगी करने में माहिर है। क्षेत्र से लेकर वह अन्य जिलों मेंं सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दिया है। अफीम के तस्करों से भी उसका मिलना रहा है।