{"_id":"6a10b8d969ab0c4a4209a2bf","slug":"a-new-road-will-be-built-from-mandi-tiraha-to-the-court-the-government-has-released-rs-294-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-164478-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी तिराहे से कचहरी तक बनेगी नई सड़क, शासन ने जारी किए 2.94 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी तिराहे से कचहरी तक बनेगी नई सड़क, शासन ने जारी किए 2.94 करोड़ रुपये
Sat, 23 May 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 23 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में मंडी तिराहे से कचहरी तक बनने वाली सड़क परियोजना के लिए शासन ने 2.94 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। इससे पहले इस परियोजना के लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है।
शहर में मंडी क्षेत्र स्थित गौरी शंकर मंदिर से शुरू होकर विकास भवन, डीएम आवास, नेकपुर और एसएसपी कार्यालय होते हुए कचहरी तक सड़क का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ता है। वर्तमान में सड़क की स्थिति और बढ़ते यातायात के कारण लोगों को जाम और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, मुख्य डाकघर और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही नेकपुर और आसपास के मोहल्लों के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। नेकपुर के मोनेश, लोकेश सिंह, राहुल गुप्ता, विनोद कुमार का मानना है कि यह सड़क शहर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों का समय भी बचेगा।