फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A mosque is being built without permission in Behta Jabin, report filed against 10

Budaun News: बेहटा जबीं में बिना अनुमति बना रहे मस्जिद, 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 03 May 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A mosque is being built without permission in Behta Jabin, report filed against 10
गांव में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
बिल्सी। गांव बेहटा जबीं में निजी भूमि पर बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। इससे दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के निर्माण पर रोक लगा दी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव बेहटा जबीं में निजी भूमि पर गांव के अली शेर मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं। इसकी जानकारी गांव के हिंदू पक्ष के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना अनुमति के मस्जिद के निर्माण का विरोध किया। फिर निर्माण नहीं रोका गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनाव हो गया। हिंदू पक्ष के लोगों ने कोतवाली में इसकी शिकायत की। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात की।
विज्ञापन

तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने रामजी पुत्र महिपाल सिंह की ओर से अली शेर, शमशाद, तरुद्दीन, फैयाज, अंसारी अली, अनीश, फखरुद्दीन, आलम अंसार, बुद्धपाल और राममोहन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
अली शेर पर हुआ बिजली चोरी का मुकदमा

बेहटा जबीं में मस्जिद का निर्माण कराए जाने के मामले में आरोपी अली शेर पुत्र सलार की दिक्कत और बढ़ गई है। विद्युत निगम की टीम ने उनके घर पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि बिजली चोरी में आरोपी अली शेर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed