फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A mentally ill man climbed onto a water tank, insisting on getting married.

Budaun News: शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ा मानसिक अस्वस्थ

Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A mentally ill man climbed onto a water tank, insisting on getting married.
नूरपुर पिनौनी। एक मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति बृहस्पतिवार को नूरपुर पिनौनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन लगभग 30 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और शादी करवाने की जिद करने लगा। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

टंकी पर चढ़ने वाला व्यक्ति 40 वर्षीय हरप्रसाद मौर्य पुत्र मुन्नालाल मौर्य ग्राम नूरपुर पिनौनी का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि हरप्रसाद की शादी पहले हो चुकी है। पत्नी उसे छह साल पहले छोड़ गई थी। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया। बृहस्पतिवार को वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचा और बिना किसी को कुछ बताए पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


टंकी पर चढ़ने के बाद हरप्रसाद नीचे उतरने को तैयार नहीं था। वह जोर-जोर से शादी करवाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही नूरपुर पिनौनी चौकी प्रभारी हरिमोहन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पहले उसे शांत करने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद, पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से हरप्रसाद को सुरक्षित नीचे उतारा गया। हरप्रसाद के सुरक्षित नीचे उतरते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया और परिजनों को बुलाकर आवश्यक हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed