फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A memorandum was submitted to the DM demanding concrete action in the multi-crore investment scam.

Budaun News: करोड़ों के निवेश घोटाले में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 03 Jun 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the DM demanding concrete action in the multi-crore investment scam.
बदायूं। करीब 200 करोड़ रुपये के अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के बहुचर्चित निवेश घोटाले में फरार तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी व संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। इसको लेकर अधिवक्ता और निवेशकों ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

बहुचर्चित निवेश घोटाले में शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और श्रीकांत मौर्य आरोपी हैं। गजेंद्र, उर्मिला, मुकेश कुमार, रिषीपाल, लज्जावती, गुड़िया, नईम, आलोक आदि लोगों ने कहा कि निवेशकों में गरीब, दिहाड़ी मजदूरी वाले, अधिवक्ताओं समेत शहर के 15000 से अधिक लोगों का धन कंपनी में जमा है। निवेशक एक वर्ष से ज्यादा समय से न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, बदायूं के ऑफिसों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आरोपी फिर से कानूनी अड़चन पैदा कर सकते हैं। निवेशकों ने चेताया है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसका उत्तरदायित्व स्थानीय प्रशासन का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed