फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A kutcha house collapsed in Shekhupur, four injured

Budaun News: शेखूपुर में भरभराकर कच्चा मकान गिरा, चार घायल

Wed, 06 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed in Shekhupur, four injured
शेखूपुर वार्ड 11 में पड़ा कच्चा मकान का मलवा। संवाद - फोटो : बारिश से गिरा मकान।
बदायूं। शहर से सटे शेखूपुर गांव में तेज बारिश के दौरान मंगलवार सुबह एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शेखूपुर के वार्ड 11 निवासी अथर अली मंगलवार सुबह बारिश के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ घर के अंदर लेटे हुए थे। तभी उनका कच्चा मकान भरभराकर गिरने लगा। वह मकान गिरते ही कमरे से भाग निकले, लेकिन उनकी पत्नी करीना बेगम, बेटा उमर (16), बेटी सानिया (18) व आयत (12) के ऊपर छत का मलबा गिर गया। इससे मां बेटे समेत दोनों बहनें घायल हो गई। वहीं, मलबे में दबने से उनका घरेलू सामान फ्रिज, टीवी, पंखा, पलंग, चारपाई, कुर्सी समेत अन्य क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की आवाज सुनकर मौके पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed