{"_id":"68223ec5565f57e58703f604","slug":"a-girl-returning-after-buying-clothes-was-crushed-by-a-truck-and-died-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139297-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कपड़े खरीद कर वापस आ रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कपड़े खरीद कर वापस आ रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
आरुषि का फाइल फोटो।
म्याऊं/बदायूं। दो दिन बाद चाचा की शादी में शामिल होने के लिए पांच साल की बच्ची माता-पिता के साथ नए कपड़े खरीदने गांव से कस्बा म्याऊं में आई थी। जहां उसे ट्रक चालक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास ही पुलिस चौकी होने के कारण ट्रक के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
अलापुर थानाक्षेत्र के गांव घुरेला नगला निवासी महावीर शाक्य ने बताया कि उनके चचेरे भाई गंगा सिंह की 14 मई को शादी है। उनके भाई बबलू शाक्य और भाभी अपनी बेटी पांच वर्षीय बेटी आरुषि को नए कपड़े दिलाने के लिए कस्बा म्याऊं के बाजार आए थे।
कपड़ा दिलाने के बाद गांव वापस जाने के लिए निकले ही थे कि अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने आरुषि को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे वहीं अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कस्बे के बाजार में घटना होने के कारण काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ट्रक चालक को भागने का मौका नहीं मिला। पास ही पुलिस चौकी होने के कारण पुलिस भी आ गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्त में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बदायूं भेजा गया है।
घटना की सूचना जब गांव पहुंची तो बच्ची के परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। वहां मातम छा गया। परिवार लोग के घटनास्थल पर पहुंचे।