{"_id":"6a690a332e9bcbfb39017ff2","slug":"a-five-bed-temporary-hospital-has-been-set-up-at-kachhla-ganga-ghat-badaun-news-c-123-1-ba11032-169507-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला गंगा घाट पर तैयार हुआ पांच बेड का अस्थायी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला गंगा घाट पर तैयार हुआ पांच बेड का अस्थायी अस्पताल
विज्ञापन
बदायूं। सावन में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर कछला घाट पर पांच बेड का अस्थायी अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, स्ट्रेचर, जीवनरक्षक दवाएं जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही स्टाफ की आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी जाएगी, ताकि किसी भी विषय स्थिति में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
कछला के एमओआईसी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्टाफ के रूप में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक वार्ड बॉय, एक स्वीपर, नर्स और संविदा कर्मचारी की तैनाती रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में आठ सदस्यों की टीम मौजूद रहेगी। किसी भक्त को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद