पुवायां। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुवायां के बीआरसी भवन पर कन्या भोज का आयोजन किया गया।
कन्या भोज में बालिकाओं को भोज कराने के साथ ही समाज में बेटियों के महत्व को बताया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बेटियों को समाज की धुरी बताते हुए उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन की ओर प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी पुवायां कृष्ण कुमार शुक्ला ने मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारियां दीं। आयोजन में प्रेमचंद्र वर्मा, पल्लवी, अमिता, पारुल, प्रिया, प्रियंका, वैभव, अंबुज, अमित, आशुतोष, निखिल सहित कई शिक्षकों का योगदान रहा। संवाद