फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A farmer took his own life due to depression, a young man following a dispute with his wife, and a woman because her husband was living away.

Budaun News: किसान ने अवसाद, युवक ने पत्नी से विवाद तो महिला ने पति के दूर रहने पर दी जान

Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A farmer took his own life due to depression, a young man following a dispute with his wife, and a woman because her husband was living away.
होराम सिंह फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसमें अलापुर के किसान होराम यादव (35) ने अवसाद तो सहसवान के अरविंद (32) ने पत्नी से कहासुनी में जान दे दी। वहीं, कादरचौक में महिला जूली (30) ने पति के दूर रहने की वजह से सुसाइड कर लिया। तीनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। घटनाओं के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।



लापता किसान का शव दूसरे दिन बाग में फंदे से लटका मिला
- भाई बोले, काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे होराम
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी किसान होराम सिंह यादव (35) का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास आम के बाग में फंदे से लटका मिला। वह बुधवार सुबह से घर से लापता थे। उनके भाई संजीव कुमार यादव ने बताया कि वह काफी दिनों से अवसाद में चल में रहे थे। बुधवार सुबह वह घर से खेत की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रातभर गांव व आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास ही ककराला निवासी बादल खान के आम के बाग में पेड़ से फंदे पर शव लटकने की जानकारी मिली। वहां जाकर देखा तो शव होराम सिंह का निकला। पत्नी गीता देवी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी तीन बेटियों में रागिनी (12), देविका (7) और अंशिका (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि किसान का शव मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।



पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान
बदायूं। सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर में बुधवार रात करीब 10 बजे अरविंद (32) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आनन-फानन में परिजनों से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई योगेंद्र कश्यप ने बताया कि अरविंद कस्बे की ही गैस एजेंसी पर नौकरी किया करते थे। उनके और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अरविंद ने कमरे में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद



वोंदरी गांव में महिला ने फंदे से लटककर दी जान
- घटना के समय दो बच्चे थे घर पर, दिल्ली में मजदूरी करता है पति
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के वोंदरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे महिला जूली (30) ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय महिला के दो बच्चे घर पर ही थे। बच्चों ने मां को पंखे से लटका देखा तो रोते हुए पास में रहने वाले बाबा को जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
गांव निवासी सत्यनिरुपम ने बताया कि जूली के पति शिवराज दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। महिला करीब 15 दिन पहले मायके से लौटी थी। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बृहस्पतिवार को महिला के बच्चे सुबह पास के रहने वाले बाबा के पास गए थे, बच्चों के लौटने के बाद उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद बच्चों ने रोते हुए लौटकर बाबा को सूचना दी। अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि शिवराज की जूली से तीसरी शादी है। वहीं, जूली की यह दूसरी शादी है। शिवराज की पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दूसरी पत्नी शिवराज को छोड़कर चली गई, तीसरी पत्नी जूली ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। उनका कहना है कि दिल्ली में नौकरी करने के दौरान शिवराज और जूली की जान-पहचान हुई थी, उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
जूली के माता-पिता भी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जूली अपने पहले पति को छोड़कर बेटी के साथ शिवराज के साथ रहने लगी थी। पति के दिल्ली में रहने के कारण वह गांव में बच्चों के साथ रहती थी। घटना के समय उसके दो बच्चे घर पर बताए गए हैं। पुलिस ने पति को घटना की सूचना दे दी है।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कादरचौक व दातागंज के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

होराम सिंह फाइल फोटो

होराम सिंह फाइल फोटो

होराम सिंह फाइल फोटो

होराम सिंह फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed