फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A farmer died after falling from the roof in Faridpur Chakolar

Budaun News: फरीदपुर चकोलर में छत से गिरकर किसान की मौत

Thu, 27 Jun 2024 04:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after falling from the roof in Faridpur Chakolar
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर चकोलर में मंगलवार रात 50 वर्षीय किसान मनोहर लाल की छत से गिरकर मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्हाेंने सुबह किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी मनोहर लाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह मंगलवार रात अपने घर की छत पर सोए थे। देर रात उन्हें लघुशंका लगी। वह चारपाई से उठकर लघुशंका करने जा रहे थे। वह कुछ नींद में भी थे। इससे वह असंतुलित होकर अपनी छत से पड़ोसी की छत पर जा गिरे। पड़ोसी के घर की छत काफी नीची थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उनके छत से गिरने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। वह उठकर तुरंत पड़ोसी की छत पर पहुंचे और वहां से उठाकर अपने घर ले गए। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह गांव के कई लोग और कई रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए ही किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान के दो बेटे हैं। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed