{"_id":"6893ad62ebad19347e0562cd","slug":"a-dozen-bikes-stolen-from-kachla-ghat-during-kanwar-yatra-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144612-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान कछला घाट से एक दर्जन बाइकें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान कछला घाट से एक दर्जन बाइकें चोरी
विज्ञापन
उझानी। कछला घाट से इस बार कांवड़ियों की करीब एक दर्जन बाइकें चोरी हों गईं। इसके अलावा मोबाइल फोन और थैले भी उड़ाए। बाइक चोरी के चार- पांच मामले पुलिस रिकार्ड भी आए, लेकिन किसी की बरामदगी नहीं की गई है।
कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही घाट पर बाइक चोर सक्रिय हो गए। बिल्सी के गांव रायपुर निवासी अमर प्रताप सिंह, आगरा में ताजगंज के नीलेश कुमार, आगरा के शाहगंज क्षेत्र के आकाश बाबू, पीलीभीत में बीसलपुर के रवि, बदायूं में गांव सनाय के अंकित पटेल, बरेली के गिरीश कुमार और राजपाल, बदायूं के गोपाल मौर्य समेत करीब एक दर्जन कांवड़ियों की बाइकें घाट से चोरी की गईं। गोपाल की बाइक को डेढ़ सप्ताह बाद उनके किसी रिश्तेदार ने पहचान लिया था। उन्होंने खुद ही बाइक बरामद कर ली थी। बाइक के साथ दो युवकों के पकड़े जाने का शोर भी मचा था।
इसके अलावा बदायूं में बाबा कालोनी निवासी रंजना, रामेंद्र गुप्ता, उझानी के गांव रनऊ निवासी राजीव कुमार रनऊ उझानी, मुरादाबाद के अनंत प्रकाश, हुसैनपुर निवासी राजेश, रुपेंद्र, उझानी निवासी दीनदयाल, बरेली के भुता के प्रमोद, प्रदुम्न और कासगंज के सहावर निवासी चंद्रकेश में मोबाइल फोन और थैला चोरी हुआ था।
विज्ञापन
उत्तराखंड में खटीमा के मझोला निवासी प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अरविंद का करीब एक लाख रुपया कीमत का मोबाइल फोन कांवड़ यात्रा के दौरान चोरी हो गया था। अरविंद ने अपनी टोली के कांवड़ियों के साथ कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गंगाघाट पर करीब 25 दिनों में चोरी की इन घटनाओं को लेकर सनाय निवासी अंकित ने बताया कि उनकी तहरीर पर तो अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। घटनाओं में गिरोह का हाथ होने का अंदेशा बना हुआ है।