फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dog scratched a dead body kept in the postmortem house, video goes viral

Budaun News: पोस्टमाॅर्टम हाउस में रखी लाश को कुत्ते ने नोचा, वीडियो वायरल

Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A dog scratched a dead body kept in the postmortem house, video goes viral
बदायूं। चार दिन पहले अज्ञात शव को पुलिस कर्मियों ने पोस्टमाॅर्टम हाउस की मोर्चरी में बंद करा दिया गया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मी शव को खुले में छोड़, दूर जाकर बातों कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता शव को नोचने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 10 मिनट तक शव को कुत्ता नोचता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर चार दिन पहले एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शव को रखवा दिया था। शव की शिनाख्त न होने पर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। कर्मचारियों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ड्यूटी पर आए दो पुलिसकर्मियों को शव सौंप दिया। शव से बदबू आने की वजह से वह उसे खुले में छोड़कर दूर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता वहां आ गया और शव को नोचने लगा। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि सीओ सिटी से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed