{"_id":"685314c9bf11cd9ddb0ddaa7","slug":"a-depressed-youth-tried-to-commit-suicide-by-picking-up-a-knife-from-a-meat-shop-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141395-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अवसाद में युवक ने मीट की दुकान से छुरी उठाकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अवसाद में युवक ने मीट की दुकान से छुरी उठाकर की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल जफर। स्रोत-वीडियोग्रैब
- फोटो : udhampur
बदायूं। अवसाद में चल रहे रहे युवक ने पहले शराब पी उसके बाद मीट की दुकान पर पहुंचकर छुरी लेकर अपने शरीर पर वार करने लगा। देखते ही देखते युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी ठाकुरवान गली का रहने वाला 35 वर्षीय जफर पुत्र हबीब ने बुधवार को शराब पी ली। उसके बाद वह मम्मन चौक पर आया और एक चिकन की दुकान से छुरी उठाने लगा। चिकन की दुकान पर काम करने वाले युवक ने उससे छुरी छीननी चाही, लेकिन उसने नहीं दी। युवक शराब के नशे में अपने शरीर पर बेरहमी से वार करने लगा, गर्दन पर भी कई वार किए। उसके बाद उसने अपना पेट छुरी से बुरी तरह फाड़ लिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह उन पर छुरी से हमलावर हो गया।
यह देख वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लहूलुहान होकर जफर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया कि जफर कई दिनों से आत्महत्या करना चाह रहा था। पूछने पर उसने टेंशन के बारे में नहीं बताया।