{"_id":"6a934706bacde94f8306af5a","slug":"a-debt-ridden-kiln-worker-hanged-himself-to-deatha-debt-ridden-kiln-worker-hanged-himself-to-death-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171851-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कर्ज के बोझ से दबे भट्ठा मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कर्ज के बोझ से दबे भट्ठा मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान
Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुकेश की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
गुलड़िया। थाना मूसाझाग के गांव फरीदापुर साहनी के मुकेश कुमार (40) ने गांव से करीब दो सौ मीटर दूर एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह ईंट भट्ठे पर काम करते थे। परिजन के अनुसार, मुकेश पर कई लोगों का कर्जा है। इसी वजह से उसने जान दे दी।
पिता निहाल ने बताया कि मुकेश शुक्रवार की शाम छह बजे घर से चला गया था। घरवालों ने उसकी देर रात तक तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा था। शनिवार की सुबह भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर ने शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर शव काे फंदे से उतरवाया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। निहाल ने बताया कि कर्ज के चक्कर में उनका पुत्र शराब का आदी हो गया था। पिछले तीन-चार दिनों से ज्यादा शराब पी रहा था। कम आय अधिक खर्चे के बीच परेशान होकर ही उसने जान दे दी। मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि उनके पास मात्र 3:30 बीघा पट्टे की जमीन है, जिसे उसके पति ने गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
परिवार में पांच बच्चों का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा था। आर्थिक तंगी में उसके पति को गांव के समूह से कुछ कर्जा लेना पड़ा, इसकी किश्त भरना भी मुश्किल हो गया था। इधर, सीओ उझानी सुनील सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम करा दिया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।