{"_id":"6920c7c9bebd516f810eba42","slug":"a-deadly-attack-in-a-dispute-over-a-boundary-wall-a-report-was-filed-against-five-people-on-the-orders-of-the-court-badaun-news-c-123-1-sbly1018-151325-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेड़ के विवाद में जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेड़ के विवाद में जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। मेड़ के विवाद में हुए जानलेवा हमले में पांच लोगों के खिलाफ हजरतपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट दातागंज के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी शमा बेगम ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। घर के बराबर में ही उनका खेत है, जिसमें ट्यूबवेल लगा है। उनके जेठ का बेटा मनु खेत की सिंचाई कर रहा था। खेत के बराबर में रामवीर प्रधान का खेत है, जिसको कल्लू पेशगी पर लेकर खेती करता है।
वह पेशगी के खेत की जुताई करने आया। उसके साथ पप्पू, गुड्डू, मुन्ने, सम्मी व शादाब भी थे। जुताई करते समय कल्लू ने खेत की मेड़ काट दी। मनु ने विरोध किया तो आरोपी गाली देने लगे। इस पर कल्लू ने मनु को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए खेत से भागकर वह अपने घर में घुस गया। आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परिवार के कई लोग लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और आरोपियों को ललकारा। इस पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रिपोर्ट लिखाने थाने गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और थाने से भगा दिया। अधिकारियों के शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। तब कोर्ट का सहारा लिया। अब पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने पीड़ित पर की कार्रवाई, दरोगा समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
- जानलेवा हमले, युवती से छेड़खानी और दस हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जानलेवा हमले व युवती से छेड़खानी के बाद भी पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही कार्रवाई कर दी। इतना ही नहीं उनको छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत भी ले लिए। इसको लेकर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। सीजेएम के आदेश पर 16 नवंबर को बिनावर पुलिस ने दरोगा शेरपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़खानी, रिश्वत लेने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि गांव निवासी मोहित एक जुलाई की शाम सात बजे साइकिल से घर की तरफ आया। रास्ते में पीड़िता की मक्का पड़ी थी, जिसे देखकर वह बौखला गया व परिवार वालों को गाली देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर माता-पिता व भाई आ गए। इसी बीच मोहित के परिवार के राहुल, ओमकार, शिवकुमार हाथों में लाठी-डंडा व भाला लेकर घर में घुस आए।
माेहित ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए भाले से सिर में वार कर दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को ललकारा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। पीड़िता के भाई व पिता को ही थाने में बिठा लिया।
छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले लिए फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। जबरन फैसला कराने का दबाव बनाया, जो पिता व भाई ने स्वीकार नहीं किया।
आरोप है कि उधर दरोगा ने आरोपियों से 20 हजार रुपये लेकर कार्रवाई नहीं की। दो सिपाहियों ने पिता की जेब से 15 सौ रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पिता व भाई व रिश्तेदार सुकैश का शांति भंग में चालान कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुमित के खिलाफ छेड़खानी, राहुल, ओमकार व शिवकुमार के खिलाफ मारपीट व दरोगा शेरपाल सिंह व दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई न करना व रिश्वत लेने की धारा में बिनावर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।