फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A criminal with a Rs 25,000 reward on his head was apprehended in an encounter; the criminal sustained a gunshot wound to his leg.

Budaun News: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश के पैर में लगी गोली

Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a Rs 25,000 reward on his head was apprehended in an encounter; the criminal sustained a gunshot wound to his leg.
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश डेविड उर्फ शोएब, जिला अस्पताल में भर्ती। स्र
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला को गन प्वाइंट पर लेकर घर में घुसकर की गई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी चाैथा बदमाश बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, घड़ी, चश्मा सहित अन्य सामान तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के दाहिने दाहिने में गोली लगी है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पुलिस टीम जंगल ग्राम कुलचौरा अलापुर रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश डेविड उर्फ शोएब पुत्र मोहम्मद मियां, निवासी ग्राम इस्लामगंज थाना अलापुर को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लूट की गई रकम में से शेष 16 हजार 500 रुपये नकद, घड़ी, चश्मा एवं अन्य सामान बरामद किए गए। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर तथा पांच खोखा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे हैं। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

20 दिसंबर को हुई थी महिला से लूट की वारदात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती 20 दिसंबर को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी में गृहस्वामिनी प्रीति वर्मा को गन प्वाइंट पर लेकर उनके घर में घुसकर लूटपाट की गई थी। इस सनसनीखेज घटना के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही 23 दिसंबर को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चौथा आरोपी डेविड उर्फ शोएब फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कर बनाई लूट की योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपी डेविड ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन फूड व सामान डिलीवरी कंपनी में कार्य करता था। इसी दौरान उसका पीड़िता के घर आना-जाना हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने साथियों दीपक, संतोष व जसविंदर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। लूट में मिले कुछ रुपये वह खर्च कर चुका था, जबकि शेष रकम और सामान पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed