फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A constable sustained burn injuries after an AC blast occurred at the Dataganj police station.

Budaun News: दातागंज थाने के आवास में एसी में ब्लास्ट होने से सिपाही झुलसा

Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A constable sustained burn injuries after an AC blast occurred at the Dataganj police station.
दातागंज। थाने के पुलिस आवास में लगे एसी में शुक्रवार रात ब्लास्ट होने से सिपाही रामकुमार झुलस गए। आवासों में रह रहे अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसी में किस कारण ब्लास्ट हुआ, इसका सही पता नहीं लग सका है। जानकारों का मानना है अधिक हीटवेव के कारण एसी में ब्लास्ट हुआ होगा।
विज्ञापन


आवास में रामकुमार अकेले रहते हैं। वह विभागीय डाक का काम देखते हैं। शुक्रवार आधी रात वह सो रहे थे, तभी एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के जलते हुए कुछ अवशेष उनके ऊपर भी गिरे, जिससे वह झुलस गए। हड़बड़ाते हुए तो देखा कि एसी से धुआं निकल रहा था। उन्होंने आवाज देकर आसपास के सह पुलिस कर्मियों को बुलाया। वहां पहुंचकर साथियों ने आवास की बिजली लाइन काटी। फिर उन्हें अस्पताल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed