फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A constable posted in the police line was shot in Mathura

Budaun News: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को मथुरा में मारी गोली

Mon, 09 Sep 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
A constable posted in the police line was shot in Mathura
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत को मथुरा में पड़ोसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत नाजुक है। अजीत छुट्टी पर अपने घर मथुरा गया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत मथुरा के जमुना पार इलाके का रहने वाला है। वह पांच सितंबर को दस दिन की छुट्टी लेकर अपने घर मथुरा गया था। 16 सितंबर को उसकी वापसी थी। गांव में पड़ोसी से शनिवार को विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अनिल ने अपने तीन साथियों की मदद से अजीत को घेर लिया और सदर बाजार इलाके के टैंक चौराहे पर तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके गले में लगी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। अजीत को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed