{"_id":"5fa993ce8ebc3e9b97750f1d","slug":"a-concipiracy-namaj-in-mahtura-tample-badaun-news-bly4263630136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के मंदिर में नमाज के पीछे गहरी साजिश, जांच होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के मंदिर में नमाज के पीछे गहरी साजिश, जांच होनी चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मंदिर में नमाज के पीछे गहरी साजिश, जांच होनी चाहिए
साध्वी प्राची ने कहा कि लव जेहाद के बढ़ते मामले चिंता का विषय
फोटो-20
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। साध्वी प्राची ने कहा कि मथुरा में मंदिर में नमाज पढ़ने के पीछे गहरी साजिश थी। योगी सरकार को इस मामले में जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेहाद और लव जेहाद के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। ऐसा करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
अयोध्या से हरिद्वार जाते समय सोमवार शाम को साध्वी प्राची नगर निवासी सचिन जौहरी के आवास पर कुछ देर विश्राम के लिए रुकी थीं। यहां उन्होंने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसी कारण मथुरा के मंदिर में नमाज अदा की गई। उन्होंने कहा कि देश में पहले ही बेटियों की संख्या कम है। कुछ पेट में मारी जा रही हैं तो कुछ दहेज लोभियों के हाथों अपनी जान गंवा रही हैं। इस बीच लव जेहाद, धर्म परिवर्तन और उसके बाद हत्या जैसे मामले गंभीर चिंता का विषय हैं। बेटियों के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ ऐसा करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। इस दौरान साध्वी प्राची ने गायों की सेवा भी की तथा सभी से उनकी सेवा करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।