फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A call to advance the resolve of Antyodaya

Budaun News: अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A call to advance the resolve of Antyodaya
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत- भाजपा
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के प्रमुख विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहर के एक गार्डेन में बुधवार को कार्यक्रम के दौरान तीन अलग-अलग सत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, दर्शन और अंत्योदय के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, रविन्द्र पाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed