फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bull trampled an old man to death while he was going to defecate

Budaun News: शौच को जा रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटककर मार डाला

Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
A bull trampled an old man to death while he was going to defecate
वेदप्रकाश का फाइल फोटो।
उघैती। शौच को जा रहे बुजुर्ग पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग को पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह वहां से सांड़ को भगाया। बुजुर्ग की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में सांड़ को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

सरह बरौलिया गांव निवासी वेद प्रकाश (60) खेती करते थे। रविवार सुबह पांच बजे वह घर से शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पटक-पटककर उनको मौत के घाट उतार दिया। चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने बमुश्किल सांड़ को भगाया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में सांड़ और छुट्टा पशुओं को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन






सांड़ के हमले से तीन दिन में दो की मौत, एक माह में पांच घायल

उघैती। क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे सांड़ आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। कई लोगों की जान जाने के बाद भी प्रशासन ने इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी किसान रघुवीर की शुक्रवार को मौत हो गई थी। उनको एक सितंबर को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। रविवार को शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग वेदप्रकाश को पटककर सांड़ ने मार डाला था। वहीं अगस्त से अब तक पांच लोगों को सांड़ घायल कर चुका है। घायलों में मनोज कुमार निवासी गबरा, रेखा देवी निवासी लोथर, नंदकिशोर निवासी लोथल, अनूप निवासी लोथल और प्रियंका निवासी लोथर शामिल हैं। सभी का उपचार चल रहा है। संवाद



ग्रामीणों ने 20 गांव से एक साथ खदेड़े थे छुट्टा पशु
उघैती कस्बे में छुट्टा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। करीब 15 दिन पहले गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्र के करीब 20 गांवों से एक साथ छुट्टा पशुओं को खदेड़ा था। तब करीब एक से डेढ़ हजार छुट्टा पशुओं के उघैती कस्बे से खदेड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली।

वेदप्रकाश का फाइल फोटो।

वेदप्रकाश का फाइल फोटो।

वेदप्रकाश का फाइल फोटो।

वेदप्रकाश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed