{"_id":"68f7d4fb4a33f9cd880e2704","slug":"a-boy-was-injured-when-a-tin-box-containing-a-firecracker-hit-his-head-badaun-news-c-123-1-sbly1035-149400-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पटाखे के साथ टिन का डिब्बा सिर में टकराने से बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पटाखे के साथ टिन का डिब्बा सिर में टकराने से बालक घायल
विज्ञापन
घायल उत्कर्ष।
उझानी। पटाखे के साथ टिन का डिब्बा सिर में टकराने से बालक लहूलुहान हो गया। घायल बालक की हालत गंभीर देख परिवार के लोगों ने आरोपी से शिकायत की तो उसने उन्हें धमका दिया।
मामला सोमवार रात करीब 11 बजे का है। बसोमा निवासी उत्कर्ष (10) पुत्र अनीत कुमार अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। पड़ोस में दो-तीन युवक पटाखे दाग रहे थे। उनमें से एक युवक ने तेज धमाके वाले पटाखों को छोड़ने से पहले उसके ऊपर टिन का डिब्बा रख दिया। धमाके के साथ डिब्बा उत्कर्ष के सिर में लग गया।
लहूलुहान उत्कर्ष का उसके परिजनों ने प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद अनीत समेत परिवार के लोगों ने आरोपियों से शिकायत की। आरोपियों ने गलती मानने के बजाय उत्कर्ष के परिजनों से गाली गलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। अनीत ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद