फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bike rider returning from duty died in an accident

Budaun News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सिपाही की हादसे में मौत

Wed, 06 Aug 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A bike rider returning from duty died in an accident
घटनास्थल पर पड़ी कांस्टेबल की क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : बारिश में बहता बाइक सवार
रूदायन। ड्यूटी लौट रहे सिपाही की इस्लामनगर थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह संभल के रहने वाले थे। उनके निधन पर पुलिस महकमे में शोक है। सिपाही के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव कुदावली और चिड़ियाखेड़ा के बीच सुबह करीब आठ बजे हादसा हुआ। संभल जिले के बहजोई थानाक्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी सिपाही टीपू सुल्तान (40) बदायूं में तैनात थे। उनकी ड्यूटी इस्लामनगर थानाक्षेत्र के रुदायन पुलिस चौकी में डायल 112 में थी। सोमवार को वह रात्रिगश्त में थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी करके बाइक से मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित कमरे जा रहे थे। उस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। कुंंदावली और चिड़ियाखेड़ा के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक से उछलकर खंती में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। इसी बीच ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड अनिल और किरत सिंह ने उनका शव खंती में पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे की सूचना कांस्टेबल के परिजनों व अधिकारियों को दी। परिजन रोते बिलखते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि टीपू सुल्तान 2016 में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटी व तीन बेटे हैं। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के सीसी कैमरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसएसपी ने दिया कंधा, पुलिस कर्मियों की आंखें नम



बदायूं। पोस्टमॉर्टम के बाद कांस्टेबल टीपू सुल्तान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर लाया गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने कंधा देकर पार्थिव शरीर को वाहन में रखवाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की आंखें नम हो गई। एसएसपी ने परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। परिजन कांस्टेबल का शव लेकर संभल रवाना हो गए। इस दौरान बिल्सी सीओ संजीव कुमार, सीओ ट्रेनी गौरव उपाध्याय, आरआई इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद

घटनास्थल पर पड़ी कांस्टेबल की क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

घटनास्थल पर पड़ी कांस्टेबल की क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद- फोटो : बारिश में बहता बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed