फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bag containing gold, silver and cash was found on the roadside

Budaun News: सोने चांदी के आभूषण व नगदी रखा बैग सड़क किनारे मिला

Sun, 18 May 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A bag containing gold, silver and cash was found on the roadside
बिसौली। गश्त कर रही कोतवाली पुलिस को एक बैग सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे वह चौकी पर ले आए। खोलकर देखा तो उसमें सोने चांदी के जेवर आदि रखे थे। साथ ही एक आधार कार्ड भी पुलिस को मिला। उसके आधार पर पुलिस ने बैग स्वामी को खोज निकाला। देर रात जेवर से भरा बैग उसको लौटा दिया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बुध बाजार अमित चौहान ने बताया कि उन्हें सड़क के किनारे एक लावारिस बैग मिला। उसमें सोने-चांदी के आभूषण व कुछ रुपये और एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर शबनम पत्नी जरीफ निवासी भीकमपुर जहांगीर थाना बबराला पाया गया। सी प्लान एप के माध्यम से उस महिला तक सूचना भिजवाई गई तो वह अपने पति के साथ थाना बिसौली पर पहुंच गई। उसने बताया कि वह अपने भाई रिजवान के साले की शादी मे ग्राम अजनावर थाना बिसौली में अपने पति के साथ आई थी और बच्चे को दूध पिलाने के बाद वह अपना बैग भूलकर चली गई। बैग में रखा सामान सोने चांदी के आभूषण व नकदी देखकर पूरी तरह संतुष्ट होकर कहा कि यह सामान मेरा है। बैग में एक जोडी रेशम पट्टी चांदी की, एक जोडी हाथों के दस्तबंध, एक जोडी हाथ के चूडा चांदी के, एक जोड़ी कानों की झुमकी सोने की, दो गले के हार, दो हजार पांच सौ रुपये नकद, आधार कार्ड व पैन कार्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed