फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 33 KVA line rupture in Nawada has plunged more than half the city into darkness, disrupting normal life.

Budaun News: नवादा में 33 केवीए लाइन टूटने से आधे से ज्यादा शहर में छाया अंधेरा, जनजीवन अस्तव्यस्त

Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A 33 KVA line rupture in Nawada has plunged more than half the city into darkness, disrupting normal life.
डीके वाली गली के पास ट्रांसफार्मर के फ्यूज ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद
बदायूं। शहर के नवादा में सोमवार रात करीब 9:30 बजे 33 केवीए लाइन का तार टूटने से आधे से ज्यादा शहर की बत्ती गुल हो गई। गर्मी में लोग परेशान होकर विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कॉल करने लगे। विद्युत कर्मियों ने रात में जाकर काफी मशक्कत के बाद तार को जोड़कर करीब दो बजे सप्लाई शुरू की। इससे 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

33 केवीए के तार ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा डाली। रात में दो बजे के बाद तार जोड़ने के बाद भी राहत नहीं मिली। पूरी रात फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। उमस भरी गर्मी में लोगों ने रात जागते हुए काटी। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। विद्युत निगम के कर्मी रातभर लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे, लेकिन सुबह तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। परेशान उपभोक्ता रातभर विद्युत उपकेंद्रों पर कॉल करते नजर आए। सुबह के समय कई मोहल्लों में पानी की समस्या हो गई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर और नेकपुर के ट्रांसफाॅर्मर का बार-बार उड़ रहा फ्यूज

आदर्श नगर और नेकपुर को 600 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति सप्लाई होती है। सोमवार रात में 33 केवीए लाइन की कटौती के बाद से क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। विद्युत कर्मी ट्रांसफाॅर्मर से सप्लाई शुरू करने के लिए मंगलवार को भी काफी मशक्कत करते नजर आए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। अधिशासी अभियंता प्रथम नीरज ने बताया कि क्षेत्र में नया ट्रांसफाॅर्मर रखा जाएगा। इसके लिए जगह नहीं मिल पा रही है।


इन क्षेत्रों में ज्यादा बढ़ी ओवरलोडिंग, लगाए जा रहे ट्रांसफाॅर्मर

शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ रही है। इसमें सबसे अधिक ओवरलोडिंग की समस्या मीरा की चौकी, नेकपुर, आदर्श नगर, कचहरी, मधुबन कॉलोनी में बनी हुई है। इसको देखते हुए विद्युत निगम की ओर से नेकपुर में दो 250 केवीए और एक पनवड़िया, एक आवास विकास पर नए ट्रांसफाॅर्मर लग गए हैं। इस कारण इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग में कमी हुई है। वहीं आदर्शनगर में 600 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।
---------------------
वर्जन-
गर्मी में ओवरलोडिंग की वजह से फाल्ट और फ्यूज उड़ने की समस्या बन रही है, इसके लिए विद्युत कर्मियों की टीमें लगातार में रात में विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से संचालित करने का काम कर रही हैं। वहीं शहर में ओवरलोडिंग को कम करने के लिए जगह-जगह नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जा रहे हैं।
- नीरज, अधिशासी अभियंता, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed