{"_id":"6a5fcd2bacf365752a004973","slug":"a-100-foot-long-wall-collapsed-in-rudaina-village-due-to-rain-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169010-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश से रुदैना गांव में सौ फुट लंबी दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश से रुदैना गांव में सौ फुट लंबी दीवार ढही
विज्ञापन
वह दीवार जो बारिश के पानी से गिर गई। संवाद
बिल्सी। गांव घंघौसी का मजरा रूदैना में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव से एक मकान की करीब 100 फुट लंबी पक्की दीवार गिर गई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने और गांव में स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
गांव निवासी प्रवेंद्र यादव पुत्र हरनाम सिंह ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रशासन को लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के बाड़े और परिसर में पानी भर गया, जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई और पूरी दीवार ढह गई।
प्रवेंद्र का आरोप है कि गांव में जल निकासी के लिए पहले नाला बना हुआ था, बाद में उसे बंद कर दिया गया। इसके बाद बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं बचा और पूरे गांव का पानी उनके घर की ओर जमा हो गया। इसी जलभराव के कारण दीवार गिरने की घटना हुई।
विज्ञापन
पीड़ित ने तहसील प्रशासन से बंद पड़े नाले के स्थान पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने, क्षति का सर्वे कराने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर, तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया कि दीवार गिरने का मामला उनके सामने आया है, शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बारिश के बाद धूप निकली तो ढह गया पक्का मकान
जगत। दो दिन की बारिश के बाद धूप निकलते ही एक पक्का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब जाने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।
जगत गांव निवासी रवेंद्र यादव ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया था। मंगलवार को धूप निकली तो मकान का लिंटर ढह गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य मकान के उस हिस्से में नहीं था। मकान गिरने से घर में रखा खाने-पीने का सामान, चारपाई समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
दुधवां में बारिश से जर्जर मकान भरभराकर गिरा
जरीफनगर। दहगवां विकासखंड के दुधवा गांव में सोमवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक बहुत पुराना जर्जर मकान भरभरा कर गिर पड़ा। ग्राम निवासी राजेंद्र ने बताया कि यह मिट्टी की दीवार वाला मकान कई सालों से जर्जर हालत में था। लगातार बारिश की वजह से दीवारें कमजोर हो गईं और मकान गिर गया।
राजेंद्र के अनुसार, बीती रात उनके चाचा छोटे की अचानक मृत्यु हो गई थी। वह इसी मकान में रहते थे। मौत के बाद परिवार के सभी लोग उन्हें हटाकर पास के पक्के मकान में चले गए थे। हादसे के समय मकान पूरी तरह खाली था, न कोई व्यक्ति था और न ही सामान रखा था। संवाद