फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में बालक समेत तीन की जान गई

सड़क हादसों में बालक समेत तीन की जान गई

Fri, 05 Apr 2019 02:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बालक समेत तीन की जान गई
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला वाहिदपुर (पवसरा) निवासी भगवानदेवी (45) पत्नी नन्हू सिंह बुधवार शाम बिसौली से लौट रहीं थीं। रास्ते में करनपुर और गदगांव के पास उन्हें टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे भगवानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर भगवानदेवी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

अलापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सुड़ोमई निवासी किशन (7) पुत्र वेदराम गुरुवार दोपहर अपने घर के सामने गली में खेल रहा था। उसी समय गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गली से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आकर किशन की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर गन्ना लेकर अलापुर से पड़ोसी गांव बिसातनगर जा रहा था। वेदराम का घर गांव के बाहर है। वहीं बालक खेल रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बालक गिर गया। इससे चालक के हाथपांव फूल गए और उसका ट्रैक्टर बालक का सिर कुचलते हुए निकल गया। हादसे को देखकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वेदराम की तहरीर पर शेरसिंह पुत्र नन्हेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साथ ही बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वेदराम के छह बेटो में किशन सबसे छोटा था। उनके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर। बुधवार देर रात बरेली-बदायूं हाईवे पर खुनक चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed