फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जनवरी में किया रहम पर फरवरी में सितम ढा रही सर्दी

जनवरी में किया रहम पर फरवरी में सितम ढा रही सर्दी

Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जनवरी में किया रहम पर फरवरी में सितम ढा रही सर्दी
बदायूं। फरवरी के महीने में जब मौसम बदलने लगता है तो इस बार सर्दी ने सितम ढाना शुरू किया है। जनवरी में कुछ ही दिन पड़ी भयंकर सर्दी फरवरी की शुरुआत में अपनी पूरी रौ में है। रविवार को भी सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रहने से मौसम सर्द हो गया। दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने कुुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन

अमूमन दिसंबर और जनवरी में सर्दी का असर ज्यादा रहता है, लेकिन इस बार दोनों महीने ऐसे ही निकल गए। कुछ दिनों को छोड़ दें तो जनवरी में भी सर्दी ज्यादा नहीं पड़ी। कोहरा तो इस बार मानो आया ही नहीं, जबकि पिछले साल जनवरी में कोहरे ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। लोगों को लगने लगा था कि इस बार सर्दी ज्यादा नहीं पड़ेगी, लेकिन फरवरी माह के शुरुआत मेें सर्दी अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप के दर्शन नाममात्र को हो रहे हैं। शनिवार को भी हालत ऐसी ही रही थी। रविवार को भी मौसम सर्द रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। देहात क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। दोपहर लगभग 12 बजे तक बादल छाने के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर बाद में धूप तो खिली रही, लेकिन सर्द हवा ने उसे बेअसर ही रखा। हालांकि इससे भी लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन

-----------------
तीन दिन से स्कूल कम जा रहे बच्चे
बदायूं। तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा होने के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम रही है। छोटे बच्चों को उनके अभिभावक स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। जो बच्चे जा भी रहे हैं, उन्हें सिर से पांव तक पूरा पैक करके ही भेजा जा रहा है। गांव देहात के स्कूलों में भी ठंड के कारण बच्चों की संख्या पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed