{"_id":"5c2f9fd2bdec2256ba1d8918","slug":"91546624978-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू पशुओं को पहुंचाया गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू पशुओं को पहुंचाया गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमंतू पशुओं को पहुंचाया गोशाला
उझानी (बदायूं)। घुमंतू पशुओं को पकड़ने के लिए पालिका प्रशासन की देखरेख में शुक्रवार को पूरे दिन अभियान चला। सफाई निरीक्षक की देखरेख में दोपहर बाद तक आधा दर्जन से अधिक सांड़ और छुट्टा बैल पकड़ लिए गए। उन्हें गोशाला पहुंचा दिया गया।
प्रभारी सफाई निरीक्षक राजेश बिंद की अगुआई में पालिका कर्मियों की तीन टीमों ने सुबह घुमंतू पशुओं की धरपकड़ को अभियान शुरू किया। एक-एक करके दोपहर बाद आधा दर्जन से अधिक सांड़ और छुट्टा बैल पकड़ लिए गए। हालांकि इस दौरान पालिका कर्मियों को मशक्कत भी करनी पड़ी लेकिन उन्होंने पशुओं को पकड़ने के लिए दौड़ लगाने से भी गुरेज नहीं किया। लिपिक राजकुमार गुप्ता तो सांड़ की चपेट में आने से भी बच गए। प्रभारी सफाई निरीक्षक ने बताया कि पहले दिन सात पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही डीएम ने आवारा पशुओं को पकड़ने और पालतू जानवरों की गणना का निर्देश दिया था। प्रत्येक वार्ड में पालतू पशुओं की गणना का काम भी शुरू किया जा चुका है।