{"_id":"5c222488bdec2256a32efdb8","slug":"91545741448-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज स्टैंड पर नहीं घुसने दी बिजनौर डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज स्टैंड पर नहीं घुसने दी बिजनौर डिपो की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में नहीं घुसने दी गई बिजनौर डिपो की बस
बदायूं। शहर से हरिद्वार जाने वाली बिजनौर डिपो की बस को रोडवेज परिसर में नहीं घुसने दिया गया। बस के यहां आने का समय शाम साढ़े छह बजे और रवाना होने का समय शाम सात बजे का था, लेकिन बस रात नौ बजे तक बदायूं क्लब के सामने सड़क पर खड़ी रही। इससे न सिर्फ चालक-परिचालक परेशान हुए बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बिजनौर डिपो की बस यूपी 21 सीएन 3513 बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। नियम यह है कि जो भी बस रोडवेज परिसर में पहुंचे, उसको नोट करके नंबर दिया जाता है। उसके बाद ही बस समय के मुताबिक स्टैंड से रवाना होती है। बिजनौर डिपो की बस अपने निर्धारित समय साढ़े छह बजे स्टैंड पहुुंच गई थी लेकिन उसे स्टैंड परिसर में नहीं घुसने दिया गया। चालक अनिल कुमार और परिचालक रविंद्र कुमार ने स्थानीय स्टाफ से बस का नंबर लगाने को भी कहा, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और बस को स्टैंड परिसर से बाहर निकाल दिया गया। इससे उन्हें बस बदायूं क्लब के सामने सड़क पर खड़ी करनी पड़ी। रात करीब आठ बजे तक हरिद्वार जाने वाली कई सवारियां बस में सवार हो गईं। कुछ मुरादाबाद जाने वाले यात्री भी बैठे थे, लेकिन नंबर के चक्कर में यह बस रात नौ बजे तक क्लब के सामने खड़ी रही। उसके बाद बस को रवाना किया गया। चालक अनिल कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन से परेशान किया जा रहा है। ऐसे में जो सवारी पहले निकलने वाली होती हैं, वो नंबर के चक्कर में किसी और बस में सवार हो जाती हैं। रात नौ बजे उन्हें गिनी चुनी सवारियां मिलती हैं। ऐसे में उनको बहुत घाटा हो रहा है।
----------------
बिजनौर डिपो की बस का बदायूं से रवाना होने का समय रात नौ बजे का है। इन्होंने मुख्यालय से कोई परमीशन भी नहीं ली है, इसलिए बस को स्टैंड परिसर में कैसे घुसने दिया जाए। यदि बस का समय नौ बजे का है तो वह नौ बजे ही रवाना होगी।
विज्ञापन
राजेश कुमार, एआरएम