फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब जिला अस्पताल में बीमार होने लगे तीमारदार

अब जिला अस्पताल में बीमार होने लगे तीमारदार

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में बीमार होने लगे तीमारदार
फोटो-1, 2, 24
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में बीमार होने लगे तीमारदार
ठीक से नहीं हो रही सफाई, वार्डों में आ रही भयंकर बदबू
नहीं किया वार्डों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उझानी ब्लॉक के जिरौली गांव निवासी राजाराम शर्मा बुखार के चलते पिछले छह दिन से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी तीमारदारी में लगी थीं। राजाराम की अस्पताल से छुट्टी नहीं हो पाई इससे पहले मंगलवार को उनकी पत्नी मुन्नी देवी को बुखार आ गया। चूंकि बैड कोई खाली नहीं है, जिससे मुन्नी देवी को भर्ती करके उसी बैड पर लिटा दिया गया, जिस पर उनके पति राजाराम शर्मा लेटे हैं। अकेली मुन्नी देवी ही नहीं कई ऐसे लोग हैं, जो मरीज की तीमारदारी करते करते खुद बीमार हो गए।
बुखार के मरीजों की भीड़ से जिला अस्पताल में बुरा हाल है। बैड ही नहीं तीमारदारों के लिए पड़ी बेंचें तक मरीजों से फुल हैं। मरीजों की इतनी भीड़ होने के बावजूद जिला अस्पताल के वार्डों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, न ठीक से सफाई हो पा रही है। वार्डों के अंदर बदबू निकल रही है। संक्रमण फैलने से मरीजों के साथ मौजूद तीमारदार बुखार का शिकार होने लगे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल फुल होने से डॉक्टर मरीजों को भर्ती करने के बजाय ओपीडी में दवा देकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट--
अभी तक वार्डोँ में नहीं छिड़की दवाएं
- जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग के कक्ष को छोड़ दें, तो अभी तक जिला अस्पताल के किसी भी वार्ड में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। इससे बीमारी अस्पताल में भी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट--
गुरुवार को देखे गए 2470 मरीज
बुखार के मरीजों ने जिला अस्पताल की ओपीडी तक की व्यवस्था बिगाड़ दी है। मंगलवार को ओपीडी में 2470 मरीज देखे गए जबकि आम दिनों में ओपीउी में मरीजों की संख्या औसतन 12 से 15 सौ के बीच तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed