फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर के छह हजार घरों की बिजली हो सकती है गुल

शहर के छह हजार घरों की बिजली हो सकती है गुल

Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के छह हजार घरों की बिजली हो सकती है गुल
शहर के छह हजार घरों की बिजली हो सकती है गुल
विज्ञापन

पांच सितंबर से शहर में चलेगा चेकिंग अभियान
पहले आरसी जारी होगी, फिर कनेक्शन काटा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पांच सितंबर से शहर में बिजली बिल वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 10 हजार से अधिक का बिल बकाया होने वाले उपभोक्ताओं को पहले आरसी जारी की जाएगी। फिर भी बिल का भुगतान न करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विद्युत विभाग का सरकारी विभागों समेत शहरी उपभोक्ताओं पर करोड़ों का बिल बकाया है। हालांकि अभी सरकारी विभागों पर कार्रवाई करने के मूड में विभाग नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं से बिल वसूल करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। शहर में छह हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर विभाग का दस हजार से अधिक बिल बकाया है। पांच सितंबर से अभियान चलाकर इन बकाएदारों को आरसी जारी की जाएगी। इन उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। अगर इस समयावधि में बिल का भुगतान नहीं किया जाता है तो तत्काल कनेक्शन काट दिया जाएगा। जब तक बिल का भुगतान नही होगा सप्लाई सुचारु नही की जाएगी। --
विज्ञापन

बिजली चोरों पर कसेगी नकेल बिना कनेक्शन बिजली जला रहे लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। रात्रि में विजिलेंस टीम शहर के मोहल्लों में छापेमारी अभियान चलाएगी। छापेमारी के दौरान पकड़े गए बिजली चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ---
शहरी क्षेत्र में पांच सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए टीमों को गठन कर दिया गया है। बिजली चोरों की धरपकड़ और दस हजार से अधिक के बकाएदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
अताउल जफर, एक्सईएन प्रथम।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed